TRP में नंबर 1 बना ‘वसुधा’, सचिन पारिख बोले- ये वर्ल्ड कप जीतने जैसा है
सचिन पारिख फोटो- इंस्टाग्राम
वसुधा टीआरपी चार्ट में टॉप में है. ऐसे में इस खुशी को अब सचिन पारिख सेलिब्रेट कर रहे हैं. वह खुश हैं कि दर्शकों को उनका डबल रोल पसंद आ रहा है.
जीटीवी के शो वसुधा ने टीआरपी चार्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा को पछाड़ते हुए टॉप 1 में अपनी जगह बना ली है. इस बड़ी उपलब्धि से टीम के मेंबर्स काफी खुश हैं. परिणीता बोरठाकुर और अभिषेक शर्मा पहले ही अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर चुके हैं. अब सचिन पारिख ने रिएक्ट किया औ बताया कि 550 सफल एपिसोड पूरे होने के बाद टॉप रैकिंग में आना कितनी खुशी की बात है.
टीआरपी में नंबर 1 पर आने पर क्या बोले सचिन
बेहतरीन टीआरपी रेटिंग के बारे में बात करते हुए सचिन ने इंडिया फोरम संग को बताया, ”हाल के एपिसोड में, प्रभात धूप में नंगे पैर दौड़ रहे थे और उन्होंने अपने चारों ओर कंबल ओढ़ा हुआ था. मैंने कुछ एक्शन सीक्वेंस भी किए और अब जब हम टीआरपी चार्ट में टॉप पर हैं, तो यह किसी वर्ल्ड कप जीतने से कम नहीं लगता.”
सचिन ने इनको दिया धन्यवाद
उन्होंने आगे कहा, “अब जब यह शो भारतीय टेलीविजन पर नंबर एक है, तो प्रभात सिंह चौहान और मित्तल दोनों की भूमिका निभाना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य की बात है. पिछले दो दशकों से टेलीविजन में मेरा निरंतर और अथक परिश्रम आखिरकार दर्शकों से इतना प्यार और समर्थन प्राप्त कर रहा है. मैं अपने निर्माता श्री अरविंद बब्बल जी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझमें प्रभात की छवि देखी”
डबल रोल निभा रहे हैं सचिन
सचिन शो में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने इंडिया फोरम संग बात करते हुए बताया, “मैं एक ही समय में प्रभात सिंह चौहान और मित्तल, दोनों की भूमिका निभा रहा हूं. मुझे यह ट्रैक बहुत पसंद आ रहा है. एक अभिनेता के तौर पर यह रोमांचक होने के साथ-साथ बहुत चुनौतीपूर्ण भी है. एक ही शो में दो बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाना मेरे लिए एक शानदार अनुभव है.”
सचिन ने ट्रैक के पीछे की मेहनत के बारे में खुलकर बताया
सचिन ने दोनों किरदारों को निभाने के लिए आवश्यक शारीरिक और मानसिक परिश्रम के बारे में भी बात की, खासकर कठिन मौसम की स्थितियों में। उन्होंने स्वीकार किया कि भारी पोशाकों और किरदार के लिए आवश्यक विस्तृत लुक के कारण मित्तल का किरदार निभाना आसान नहीं रहा है।
कहानी और कैरेक्टर को एंजॉय कर रहे हैं सचिन
उन्होंने बताया, “मैं इस पल को एंजॉय कर रहा हूं, क्योंकि मुझे एक्टिंग में एक्सपेरिमेंट करना का मौका मिला है. आवाज के उतार-चढ़ाव से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक, दोनों किरदारों के लिए सब कुछ अलग है.” सचिन ने आगे बताया कि दर्शक मौजूदा कहानी और दोनों भूमिकाओं में उनके प्रदर्शन पर पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि दर्शक इस बदलाव की सराहना कर रहे हैं और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कहानी आगे कैसे बढ़ती है.
यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










