बेगूसराय में इलाज के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया. घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज स्थित एक निजी क्लिनिक की है. मृतक महिला की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के धबौली निवासी रविंद्र भगत के 36 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है.सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया है. परिजनों ने कहा इलाज में लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई.

विज्ञापन

Begusarai News:(चंदन कुमार) बेगूसराय जिले में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया. घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज स्थित एक निजी क्लिनिक की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया है. मृतक महिला की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के धबौली निवासी रविंद्र भगत के 36 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है.

घटना के बारे में परिजनों ने क्या बताया?

बताया जा रहा है कि ममता देवी को पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मुंगेरीगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था.

जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई है.महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और निजी क्लिनिक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है.

परिजनों का आरोप इलाज में लापरवाही बरती गई

परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिला की जान चली गई.हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है.वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

Also Read: गोपालगंज के युवक की चेन्नई में संदेहास्पद मौत, विदेश जाने के लिए घर से निकला था

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन