नियोजित शिक्षक संघ का बंद पूर्णत: सफल

Published at :10 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षक संघ का बंद पूर्णत: सफल

परबत्ता. प्रखंड में शुक्रवार को नियोजित शिक्षक संघ के द्वारा बुलायी गयी बंद पूर्णत: सफल रही. वेतनमान व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक संघ के द्वारा गुरुवार से सभी विद्यालयों में तालाबंदी की घोषणा की गयी थी. बीईओ अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बंद के कारण शुक्रवार को पठन पाठन प्रभावित […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में शुक्रवार को नियोजित शिक्षक संघ के द्वारा बुलायी गयी बंद पूर्णत: सफल रही. वेतनमान व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक संघ के द्वारा गुरुवार से सभी विद्यालयों में तालाबंदी की घोषणा की गयी थी. बीईओ अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बंद के कारण शुक्रवार को पठन पाठन प्रभावित हुआ है. संघ के सदस्य झुंड बनाकर विद्यालय बंद करने का आग्रह करते दिखे. संघ के तिरंजय कुमार ,रवीश कुमार,विकाश कुमार ,मुकेश कुमार मनु ,गुड्डू यादव आदि विद्यालय घूमकर बंद का नेतिृत्व किया. शुक्रवार के बंद की विशेषता यह रही कि इसमें नियोजित शिक्षकों के सभी संघों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन