थलापति विजय के शपथ ग्रहण के बाद तृषा का पहला पोस्ट, बोलीं- प्यार हमेशा सबसे ज्यादा सुनाई देता है

Updated:
विज्ञापन

थलापति विजय और तृषा, फोटो- इंस्टाग्राम

थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन समारोह में तृषा कृष्णन की मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही. अब उन्होंने जो पोस्ट किया है, उसके कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया है.

विज्ञापन

थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया. शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक नेताओं, फिल्मी सितारों और कई बड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया. विजय के माता-पिता शोभा चंद्रशेखर और एस. ए. चंद्रशेखर भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा तृषा कृष्णन की मौजूदगी को लेकर हुई.

विज्ञापन

तृषा की मौजूदगी और पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

तृषा कृष्णन समारोह में काफी पहले पहुंच गई थीं और उन्होंने विजय के परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। ब्लू साड़ी में पहुंचीं तृषा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. समारोह के दौरान कई बार वह भावुक भी नजर आईं. शपथ ग्रहण के बाद तृषा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की. सबसे ज्यादा ध्यान उनके कैप्शन ने खींचा. उन्होंने लिखा, “प्यार हमेशा सबसे ज्यादा सुनाई देता है.” उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

विजय और तृषा के रिश्ते की चर्चा फिर तेज

तृषा कृष्णन और विजय के रिश्ते की अफवाहें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. दोनों ने ‘गिल्ली’ और ‘लियो’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. दिलचस्प बात यह रही कि 4 मई को तृषा के जन्मदिन वाले दिन ही विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव में आगे निकल गई थी. वहीं, तृषा अपनी अगली फिल्म करुप्पु को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वह सूर्या के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 14 मई को रिलीज होगी.

निजी जिंदगी भी बनी चर्चा का विषय

विजय की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही है. दोनों के दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. वहीं तृषा कृष्णन ने अब तक शादी नहीं की है. बिजनेसमैन वरुण मणियन के साथ उनकी सगाई टूटने के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह फिल्मों पर फोकस किया.

यह भी पढ़ें- दूसरे वीकेंड पर चमकी ‘राजा शिवाजी’, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उछाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola