अलग-अलग घटना में हुई अगलगी में 87 घर जले

Published at :09 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग घटना में हुई अगलगी में 87 घर जले

फोटो है 17 व 18 मेंकैप्सन- जले हुए घर का दृश्य अलौली प्रखंड के मोहनपुर में 80 व बछौता में 7 घर जलेखगडि़या. जिले में अलग-अलग हुई अगलगी की घटना में 87 घर जल कर राख हो गये. प्रखंड व पंचायतों में हुई अगलगी की घटना में लगभग 87 घर जल कर राख हो गये. […]

विज्ञापन

फोटो है 17 व 18 मेंकैप्सन- जले हुए घर का दृश्य अलौली प्रखंड के मोहनपुर में 80 व बछौता में 7 घर जलेखगडि़या. जिले में अलग-अलग हुई अगलगी की घटना में 87 घर जल कर राख हो गये. प्रखंड व पंचायतों में हुई अगलगी की घटना में लगभग 87 घर जल कर राख हो गये. आग पर काबू स्थानीय लोगों व दमकल दस्ता की मदद से पाया गया. घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक सदर प्रखंड के बछौता गांव में 7 व अलौली के मोहनपुर गांव में 80 घर जलकर राख हो गये. जिसमें तीन गाय तथा छह बकरी के झुलस जाने के कारण मौत हो गयी. बछौता में मोहन महतो की बकरी व सिरवीर महतो व शंकर महतो की गाय झुलस जाने के कारण मौत हो गयी. हालांकि आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया. ग्रामीण हरेराम चौधरी ने बताया कि अगलगी में मोहन महतो, सूरबीर महतो, शंकर महतो, महेंद्र महतो, राम प्रवेश, जगदीश, दशरथ महतो का घर जल कर राख हो गया. वहीं खैरी खुटहा पंचायत के मुखिया राम विलास सदा ने बताया कि मोहनपुर में आग लगने से 80 घर जल कर राख हो गये. जिसमें रामदेव साह, केदार साह, सिकेंद्र साह, सूखो सदा, प्रकाश सदा, सुशील सदा, विष्णुदेव सदा, इंदल सदा आदि लोगों का घर जल कर राख को गया. सभी जगहों पर सीओ द्वारा स्थानीय राजस्व कर्मचारी को पीडि़तों की सूची तैयार करने के लिए भेजा गया है. मोहनपुर में राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार पहुंच कर पीडि़त लोगों की सूची बनायी साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों को हर संभव सहायता मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन