सौ को सदस्यता दिलाने पर ही कहलायेंगे सक्रिय सदस्य

Updated at :01 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
सौ को सदस्यता दिलाने पर ही कहलायेंगे सक्रिय सदस्य

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता खगडि़या. भाजपा में सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 लोगों की सदस्यता करवानी होगी. उक्त बातें पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह ग्रामीण प्रखंड प्रभारी चंद्रमुखी देवी ने स्थानीय सन्हौली मध्य विद्यालय में रविवार को कही. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित […]

विज्ञापन

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता खगडि़या. भाजपा में सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 लोगों की सदस्यता करवानी होगी. उक्त बातें पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह ग्रामीण प्रखंड प्रभारी चंद्रमुखी देवी ने स्थानीय सन्हौली मध्य विद्यालय में रविवार को कही. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह स्पष्ट किया था कि यह नियम सभी नेताओं के लिए लागू हैं और नरेंद्र मोदी ने अपने क्षेत्र वाराणसी में 176 सदस्य स्वयं से बनवाये हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में 10 करोड़ और बिहार प्रदेश में 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है. इस गति से पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है. नि: संदेह भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित होगी. बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रविश चंद्र, शत्रुघ्न भगत, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौधरी, पर्यावरण मंच के जिलाध्यक्ष रवि राज, जिला मंत्री नवीन सिंह, ग्रामीण प्रखंड के महामंत्री विंदेश्वरी महतो, कोषाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सदानंद चौधरी, पंकज झा, शंभु यादव, मंत्री कमलेश सिंह, कुंदन सिंह, पवन सिंह सहित 22 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी मौजूद थे. बैठक में दिवंगत भाजपा किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष स्व शिवनंदन सिंह के मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौधरी ने पंचायत के कार्यों को सराहनीय बताते हुए आगत सदस्यों का अंत में धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन