KHAGARIA: पिता का शव देखने पहुंचे ग्रामीणों पर सनकी युवक का हमला, आधा दर्जन लोग घायल

अस्पताल मे इलाजरत जख्मी ग्रामीण
जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीण उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे. इसी दौरान मृतक के पुत्र ने अचानक हंसुआ और अन्य धारदार हथियार से लोगों पर हमला शुरू कर दिया.
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:
खगड़िया: चौथम थाना क्षेत्र के जमुआ पिपरा गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने तेजधार हथियार से ग्रामीणों पर हमला कर दिया. घटना में महिला और पुरुष समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीण उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे. इसी दौरान मृतक के पुत्र ने अचानक हंसुआ और अन्य धारदार हथियार से लोगों पर हमला शुरू कर दिया. घटना में कई लोग घायल हो गए.
हमले में युवक की मां भी घायल
घायलों में युवक की बुजुर्ग मां भी शामिल बताई जा रही हैं. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
कुछ अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










