खगड़िया जिले के नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मानसी थाना में FIR दर्ज
मानसी थाना
Khagaria News: खगड़िया जिले में एक कोचिंग के लिए निकली नाबालिग छात्रा के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Khagaria News: खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत के आधार पर मानसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा, घर नहीं लौटी
पीड़िता के पिता, मानसी थाना क्षेत्र के बलहा निवासी रोहित यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री कोचिंग पढ़ने के लिए नवटोलिया पुनर्वास गई थी.
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
परिजनों के अनुसार, खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि चौथम थाना क्षेत्र के रोहियार निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र सुशांत कुमार पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह है.
पीड़ित पिता ने आवेदन में आशंका जताई है कि युवक उनकी बेटी को शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है.
बेटी की सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार
पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी को जल्द और सकुशल बरामद करने की मांग की है.
उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है.
Khagaria News: पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 192/26 दर्ज कर लिया गया है.
उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आरोपी की तलाश भी जारी है.
जांच जारी, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए