KHAGAIRA: एसडीओ का चन्द्र नगर स्कूल में औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में निरीक्षण करते एसडीओ

एसडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को ड्रॉपआउट (स्कूल छोड़ने वाले बच्चों) की जांच की जाती है. इसके तहत यह देखा जाता है कि किसी बच्चे ने किन कारणों से पढ़ाई छोड़ी है.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

खगड़िया: नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्र नगर का बुधवार को एसडीओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सदर बीडीओ भी मौजूद रहे.

निरीक्षण में एसडीओ धनंजय कुमार को स्कूल में कई खामियां मिलीं. उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय पहुंचकर स्कूल पंजी एवं विभिन्न रजिस्टरों की जांच की. इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजी और छात्रों की उपस्थिति पंजी का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया.

नामांकन और उपस्थिति की हुई जांच

एसडीओ ने बच्चों के नामांकन से संबंधित जानकारी ली और पंजी भरने की प्रक्रिया की भी जांच की. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था को लेकर गंभीर समीक्षा की गई.

एसडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को ड्रॉपआउट (स्कूल छोड़ने वाले बच्चों) की जांच की जाती है. इसके तहत यह देखा जाता है कि किसी बच्चे ने किन कारणों से पढ़ाई छोड़ी है.

ड्रॉपआउट बच्चों को लेकर विशेष अभियान

जांच का उद्देश्य आर्थिक तंगी, पारिवारिक दबाव, दूरी या अन्य कारणों से स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है.

एसडीओ ने कहा कि ऐसे बच्चों को स्कूल वापसी अभियान के तहत पुनः शिक्षा से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही मिड डे मील और सरकारी योजनाओं की भी नियमित जांच की जा रही है.

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से व्यवस्था सुधारने और सभी रिकॉर्ड को सही तरीके से अपडेट रखने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन