बैठक में लोगों को प्रोत्साहित करने पर बल

Updated at :01 Feb 2015 11:03 PM
विज्ञापन
बैठक में लोगों को प्रोत्साहित करने पर बल

गोगरी. नि:सहाय, मजबूर और शोषित लोगों को जागरूक करने वाले गृह मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था एंटी क्राइम ब्यूरो के जिला इकाई की बैठक जमालपुर वार्ड (18) स्थित अनिल कुमार के आवास पर आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश के चेयरमैन विरेंद्र कुमार विवेक ने की. इसमें श्री विवेक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य […]

विज्ञापन

गोगरी. नि:सहाय, मजबूर और शोषित लोगों को जागरूक करने वाले गृह मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था एंटी क्राइम ब्यूरो के जिला इकाई की बैठक जमालपुर वार्ड (18) स्थित अनिल कुमार के आवास पर आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता बिहार प्रदेश के चेयरमैन विरेंद्र कुमार विवेक ने की. इसमें श्री विवेक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि जो अपराध देखते हुए सहन करते हैं, वैसे लोगों को प्रोत्साहित कर उन्हें शक्ति प्रदान करना. ताकि समाज में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके. मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार साह, बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष अरूण कुमार पोद्दार, प्रदेश संयुक्त सचिव पिंटू मिश्रा, प्रदेश प्रेस सचिव सरफराज आलम, रविंद्र कुमार पंडित, अरविंद कुमार चौधरी, पप्पू मित्रा, आजाद सूत्र सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन