भाकपा का अंचल कार्यालय में प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 12:03 AM
अलौली. जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर भाकपा अंचल परिषद अलौली के द्वारा मंगलवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया, जिसमें सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने अपने लाल झंडा के साथ कार्यालय परिसर का घेराव कर सभा का आयोजन किया. सभा की अध्यक्षता पृथ्वी चंद्र तांती ने किया. उक्त अवसर पर राज्य परिषद सदस्य […]
अलौली. जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर भाकपा अंचल परिषद अलौली के द्वारा मंगलवार को अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया, जिसमें सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने अपने लाल झंडा के साथ कार्यालय परिसर का घेराव कर सभा का आयोजन किया. सभा की अध्यक्षता पृथ्वी चंद्र तांती ने किया. उक्त अवसर पर राज्य परिषद सदस्य पुनीत मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण ही किसान तंग तबाह हो रहे हैं. वहीं भाकपा के जिला परिषद सदस्य प्रभा शंकर सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने के कारण किसान औने पौने दाम में धान को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं. जिला परिषद सदस्य सह अधिवक्ता चंद्र किशोर यादव ने प्रखंड में फैली भ्रष्टाचार व्यवस्था को उजागर करते हुए बताया कि अलौली थाना बिना पैसे के आवेदन नहीं लेते. वहीं बिचौलियों के हाथों काम करवाया जाता है. भाकपा नेत्री भागो देवी ने सभा में स्थानीय समस्याओं को रखा. उक्त सभा को अंचल मंत्री मनोज सदा, ललित नारायण मुखिया, राम केशर साह, राजेंद्र भगत आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










