एक लाख से अधिक खोले गये खाते
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2015 12:03 AM
-पीएम जन धन योजन -परिवार के सदस्यों के खोल गये सभी बैंक -खगडि़या बिहार के उन 26 जिलों में शामिल प्रतिनिधि, खगडि़याजिले के सभी परिवारों के एक एक सदस्यों के बैंक में खाते खोल दिये गये है. अब जिले को कोई भी परिवार बैंकिग सुविधा से वंचित नहीं रहा है. पीएम जन धन योजना के […]
-पीएम जन धन योजन -परिवार के सदस्यों के खोल गये सभी बैंक -खगडि़या बिहार के उन 26 जिलों में शामिल प्रतिनिधि, खगडि़याजिले के सभी परिवारों के एक एक सदस्यों के बैंक में खाते खोल दिये गये है. अब जिले को कोई भी परिवार बैंकिग सुविधा से वंचित नहीं रहा है. पीएम जन धन योजना के तहत 22 अगस्त से 10 जनवरी तक जिले में एक लाख 35 हजार लोगों के खाते खोले गये है. अब जिले में बैंक खाते धारकों की संख्या तीन लाख 31 हजार 245 हो गयी है. एलडीएम सजल चटराज ने बताया कि सभी बैंकों ने अपने अपने सर्विस में परिवार का सर्वेक्षण किया था. जिसमें उक्त जानकारी सामने आयी है. दो लाख परिवार के सदस्यों के खाते पहले से खुले हुये थे. शेष बचे लोगों के खाते पीएम जन धन योजना के तहत खोले गये हैं. खगडि़या बिहार के उन 26 जिलों में शामिल है. जहां यह उपलब्धि हासिल की गयी है. जानकारी के मुताबिक बिहार ग्रामीण बैंक ने सर्वाधिक 41 हजार लोगों के खाते खोले हैं. जबकि यूनियन बैंक ने 25 हजार, सीबीआइ ने 21 हजार, इलाहाबाद बैंक ने 17 हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ने 67 सौ, यूको बैंक ने 62 सौ तथा सेंट्रल बैंंक ने 53 सौ लोगों के खाते पीएम जन धन योजना के तहत खोले है. जिले के सभी बैंकों के जिला संयोजक ने इस आशय का प्रमाण पत्र सौंपा है कि इनके बैंकों के सर्विस एरिया के सभी परिवार के एक एक सदस्यों के खाते खोल दिये गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










