गणतंत्र दिवस की तैयारी, स्वच्छता पर बल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

– डीएम ने जारी किये कई निर्देश-साफ सफाई सहित सुरक्षा की तैयारी के भी दिये कई निर्देश प्रतिनिधि, खगडि़यागणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीएम राजीव रोशन ने संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज जेएनकेटी मैदान में फहराये जायेंगे. डीएम ने समारोह स्थल की साफ सफाई, […]

विज्ञापन

– डीएम ने जारी किये कई निर्देश-साफ सफाई सहित सुरक्षा की तैयारी के भी दिये कई निर्देश प्रतिनिधि, खगडि़यागणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीएम राजीव रोशन ने संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज जेएनकेटी मैदान में फहराये जायेंगे. डीएम ने समारोह स्थल की साफ सफाई, बैरिकेडिंग की व्यवस्था आदि की व्यवस्था कराने के लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. शहर की साफ सफाई पर भी जोर दिया गया है. पीएचइडी तथा नगर परिषद को शहर की साफ सफाई कराने की जिम्मेदारी दी गयी है. गणतंत्र दिवस की सुबह विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. प्रभात फेरी की तैयारी को लेकर डीएम ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया है. प्रभात फेरी के दौरान बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. डीएम ने एसडीओ को गणतंत्र दिवस की सुबह शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. नो इंट्री का सख्ती से अनुपालन हो इसके लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन