लिपिक की पत्नी ने डीएओ पर लगाया आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2015 10:30 AM

विज्ञापन

खगड़िया: जिला कृषि कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थापित भानु प्रकाश की पत्नी मीना देवी ने उच्च पदाधिकारी से जिला कृषि पदाधिकारी की शिकायत करते हुए अपने पति को आरोप मुक्त करने की मांग की है. मीना देवी ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, आइजी व डीआइजी को आवेदन देकर कहा है […]

विज्ञापन
खगड़िया: जिला कृषि कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थापित भानु प्रकाश की पत्नी मीना देवी ने उच्च पदाधिकारी से जिला कृषि पदाधिकारी की शिकायत करते हुए अपने पति को आरोप मुक्त करने की मांग की है. मीना देवी ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, डीजीपी, आइजी व डीआइजी को आवेदन देकर कहा है कि अनुज्ञप्ति निर्गमन की फाइल अनुसेवक के आवास से जब्त की गयी थी.
एसडीओ के निर्देश पर डीएओ ने अनुसेवक देवेंद्र सिंह के साथ साथ उनके पति के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि उनके पति को निर्देश है कि इन्होंने उच्च अधिकारी को दिये आवेदन में कहा है कि अनुज्ञप्ति संबंधी फाइलें रखने के लिए इनके पति भानु प्रकाश अधिकृत थे, लेकिन गलत तरीके से अनुसेवक इन फाइलों को अपने पास आवास पर रखते थे. इसकी सूचना जिला कृषि पदाधिकारी के साथ साथ संयुक्त निदेशक (शल्य) मुंगेर को छापेमारी से काफी पहले इनके पति के द्वारा दी गयी थी.
महिला ने कहा कि जानकारी रहने के बावजूद जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा अनुसेवक से न तो फाइल वापस ली गयी और न ही अनुसेवक के विरुद्ध समय रहते कार्रवाई की गयी. इन्होंने कहा कि इस मामले में इनके निदरेष पति को फंसाया गया है जबकि कार्रवाई अनुसेवक के साथ साथ जानबूझ कर अंजान बनने वाले पदाधिकारियों पर होनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन