विधायक ने किया योजनाओं की समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 11:03 PM
फोटो है.7 में कैप्सन: संबोधित करते विधायक बीस सूत्री की बैठक रही हंगामेदार सदर विधायक ने की भवन बनाने की घोषणाप्रतिनिधि, खगडि़यासोमवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक हंगामेदार रही. इस दौरान बिजली, कृषि,श्रम , पशुपालन तथा आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान किसानों को हो रही परेशानी […]
फोटो है.7 में कैप्सन: संबोधित करते विधायक बीस सूत्री की बैठक रही हंगामेदार सदर विधायक ने की भवन बनाने की घोषणाप्रतिनिधि, खगडि़यासोमवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक हंगामेदार रही. इस दौरान बिजली, कृषि,श्रम , पशुपालन तथा आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान किसानों को हो रही परेशानी तथा यूरिया की किल्लत पर चर्चा हुई. विधायक ने संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी से यूरिया की स्थिति की जानकारी ली. बैठक में सदस्यों ने बिजली विभाग के अधिकारी से बिजली बील में गड़बड़ी होने की शिकायत की. सदस्यों ने माड़र तीनों पंचायत के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में गड़बड़ी होने की जानकारी विधायक पूनम देवी यादव को दी. बैठक में प्रवासी मजदूर के मृत्यु होने के पश्चात उनके परिजनों को कितनी राशि सरकार के द्वारा दिया जा सकता है. विधायक ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारी को विभाग के कार्य को निष्ठा पूर्वक करने की हिदायत दिया.उन्होंने प्रखंड परिसर में आरटीपीएस भवन निर्माण ,पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण तथा परिसर में फुलबाड़ी निर्माण की घोषणा किया . बीडीओ ने बताया कि इन सभी निर्माण में लगभग 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. बैठक मेंे प्रखंड प्रमुख परमानंद राय, बीडीओ रीना कुमारी, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह ,विधायक प्रतिनिधि वरुण कुमार ,वरुण आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










