नशा मुक्त अभियान से जुड़ रहे युवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 11:03 PM
फोटो 9 मेंकैप्सन- नशा मुक्ति की अपील करते ग्रामीण प्रतिनिधि, खगडि़या प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत सोमवार से किया गया. साथ ही लोगों से नशा छोड़ने की अपील की गयी. अभियान के संयोजक फुलेंद्र पासवान व पंकज कुमार पासवान ने बताया कि इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित […]
फोटो 9 मेंकैप्सन- नशा मुक्ति की अपील करते ग्रामीण प्रतिनिधि, खगडि़या प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत सोमवार से किया गया. साथ ही लोगों से नशा छोड़ने की अपील की गयी. अभियान के संयोजक फुलेंद्र पासवान व पंकज कुमार पासवान ने बताया कि इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया गया है. महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने बताया कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवा व महिलाओं के द्वारा एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया. उसके बाद सभा रैली में तब्दील होकर गांव के सभी मार्गों में भ्रमण कर जागरूक किया तथा नशा छोड़ने के लिए कई स्लोगन सहित नारे लगाये. रैली में अनिल पासवान, बाल किशोर, पृथ्वी चंद्र, उत्तम पासवान, दिनेश, कुणाल, वीरेंद्र कुमार, अभिषेक, रमण ठाकुर, नंद लाल ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










