परीक्षा फॉर्म भरने उमड़ी छात्राओं की भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 11:03 PM
खगडि़या. स्थानीय महिला महाविद्यालय में बीए पार्ट टू की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कॉलेज के प्राचार्य शिव विलास राय ने बताया कि कॉलेज में बीए पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है. उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ जनवरी तक है. इस बीच ही […]
खगडि़या. स्थानीय महिला महाविद्यालय में बीए पार्ट टू की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कॉलेज के प्राचार्य शिव विलास राय ने बताया कि कॉलेज में बीए पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है. उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ जनवरी तक है. इस बीच ही उन्होंने छात्राओं से परीक्षा फॉर्म भरने की बात कही. उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि तक परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित छात्राओं को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने दिया जायेगा. वहीं जेएनकेटी इंटर विद्यालय में सोमवार से इंटर का फॉर्म भरने के लिए छात्र- छात्राओं की भीड़ लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










