अमौसी में राम कथा का आयोजन आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 11:03 PM
अलौली. अमौसी श्रीपुर व सहोरवा गांव के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार से मिडिल स्कूल अमौसी परिसर में राम कथा का आयोजन होगा. राम कथा में जयानंद स्वामी जी महाराज के शिष्य अयोध्या से आये स्वामी शिव प्रसाद शास्त्री द्वारा राम कथा प्रवचन वाचन किया जायेगा. जिसमें टोली नायक अयोध्या धाम से नीरज शास्त्री, दुर्गेश शास्त्री, लाल […]
अलौली. अमौसी श्रीपुर व सहोरवा गांव के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार से मिडिल स्कूल अमौसी परिसर में राम कथा का आयोजन होगा. राम कथा में जयानंद स्वामी जी महाराज के शिष्य अयोध्या से आये स्वामी शिव प्रसाद शास्त्री द्वारा राम कथा प्रवचन वाचन किया जायेगा. जिसमें टोली नायक अयोध्या धाम से नीरज शास्त्री, दुर्गेश शास्त्री, लाल चंद्र शास्त्री आदि द्वारा प्रवचन किया जायेगा. आयोजन कमेटी के सिकंदर सदा, कमलदेव साहेब, फुलेश्वर सदा, लखन शर्मा, गंगा राम आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त राम कथा में पास के दर्जनों गांव के लोग प्रवचन से लाभ लेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










