शादी में टालमटोल से नाराज युवती पहुंची प्रेमी के घर, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर जो हुआ…

Updated:
विज्ञापन
saran news

विवाहित जोड़े की तस्वीर

Saran News: शादी में टालमटोल से नाराज युवती पहुंची प्रेमी के घर, घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर जो हुआ. छपरा जिले में प्रेम प्रसंग और शादी का एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

Saran News: (चंद्रशेखर की रिपोर्ट) छपरा जिले में प्रेम प्रसंग और शादी का एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ताजपुर मांझी निवासी सुलेखा कुमारी, पिता वीरेंद्र महतो की शादी नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग निवासी शंभू कुमार के पुत्र सन्नी कुमार के साथ तय हुई थी।

दोनों परिवारों के बीच काफी समय से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। परिजनों के अनुसार रिश्ता तय होने के बाद शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं, लेकिन लड़के पक्ष की ओर से लगातार टालमटोल किया जा रहा था। इससे युवती नाराज हो गई।

प्रेमी के घर पहुंची युवती, बढ़ा मामला

गुरुवार को युवती सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के अचानक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। मामला बढ़ता देख परिजन दोनों को लेकर नगर थाना पहुंचे।

थाना में युवक और युवती ने आपसी सहमति से शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद नगर थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया पूरी की गई और दोनों की शादी करा दी गई।

पांच अगस्त 2025 को हुई थी रिंग सेरेमनी

जानकारी के अनुसार पांच अगस्त 2025 को शहर के धर्मनाथ मंदिर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में धूमधाम से रिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ था।

रिंग सेरेमनी के बाद शादी की तारीख और अन्य तैयारियों को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे मामले में देरी होने लगी।

टालमटोल से बढ़ा विवाद

युवक पक्ष का कहना है कि शादी को लेकर लगातार बातचीत की जा रही थी, लेकिन दूसरी ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था। वहीं युवती पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष लगातार शादी को टाल रहा था।

इसी कारण मामला विवाद की स्थिति तक पहुंच गया और आखिरकार दोनों ने थाना पहुंचकर शादी करने का फैसला लिया।

थाना परिसर में हुई शादी, लोगों में चर्चा

नगर थाना में दोनों की शादी होने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग इसे प्रेम और जिद की अनोखी कहानी के रूप में देख रहे हैं।

ALSO READ: ब्लैकआउट के दौरान मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुसल्लहपुर हाट में दहशत

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन