क्षतिग्रस्त डुमरी पुल पर होगा वन वे परिचालन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौरक्षतिग्रस्त बीपी मंडल पुल के निर्माण कार्य में जुटी कार्य एजेंसी लोगों के समस्याओं को ध्यान में रखकर पुल मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है. निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके रंजन ने बताया कि क्षतिग्रस्त भाग काआठ पाया व नौ स्लैब को तोड़ने की योजना है. इस काम को करने में खास […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौरक्षतिग्रस्त बीपी मंडल पुल के निर्माण कार्य में जुटी कार्य एजेंसी लोगों के समस्याओं को ध्यान में रखकर पुल मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है. निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके रंजन ने बताया कि क्षतिग्रस्त भाग काआठ पाया व नौ स्लैब को तोड़ने की योजना है. इस काम को करने में खास ध्यान यह दिया जा रहा है कि लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं हो. इसके लिए निर्माण कंपनी पहले क्षतिग्रस्त भाग के पश्चिमी भाग को ध्वस्त करने में जुट गया है. इस भाग का कार्य समाप्त होने के बाद पूरब के तरफ शेष बचे भाग को तब तक नहीं तोड़ा जायेगा जब तक आवाजाही के लिए विकल्प के रूप से स्टील पाइल ब्रिज को तैयार नहीं कर लिया जाता है. उल्लेखनीय है कि निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के कर्मियों ने पुल के उत्तरी भाग में अपना कैंप स्थापित कर कार्य को एक सप्ताह पूर्व ही शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन