गैर राजनीतिक संगठन है युवा शक्ति : त्यागी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो है 4 मेंकैप्सन- संबोधित करते जिलाध्यक्ष बेलदौर. युवा शक्ति एक सामाजिक संगठन है. जिसमें विभिन्न राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठन के छात्र-छात्रा व युवा के साथ ही समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल हैं. उक्त बातें युवाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने सोमवार को स्थानीय बाजार के ठाकुड़बाड़ी रोड में युवाशक्ति के प्रखंड […]

विज्ञापन

फोटो है 4 मेंकैप्सन- संबोधित करते जिलाध्यक्ष बेलदौर. युवा शक्ति एक सामाजिक संगठन है. जिसमें विभिन्न राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठन के छात्र-छात्रा व युवा के साथ ही समाज के प्रबुद्धजन भी शामिल हैं. उक्त बातें युवाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने सोमवार को स्थानीय बाजार के ठाकुड़बाड़ी रोड में युवाशक्ति के प्रखंड कार्यालय के उदघाटन के बाद कही. युवाशक्ति के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा से लेकर अन्य सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को दूर कर लोगों को नि : शुल्क सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए संगठन के लोग समर्पित है. उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद सांसद पप्पू यादव के क्रियाकलापों से लोगों को अवगत कराया. इस मौके पर आयोजित समारोह को संगठन प्रभारी अमित भास्कर, सुनील चौरसिया, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अबदुला मन्ना, गिरीश रंजन यादव, अविनाश, युवाशक्ति के प्रखंड अध्यक्ष विकास पासवान, शंभु, गौतम, विजय, गोपाल, शंकर, सोहन आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन