नियोजित शिक्षकों को मिलेगा शीघ्र वेतन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 10:03 PM
परबत्ता. प्रखंड के प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों को अगले एक सप्ताह के अंदर वेतन उनके खातों पर भेज दिया जायेगा. प्रखंड के मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों का दिसंबर माह का वेतन भी भेज दिया गया है. हालांकि प्रखंड शिक्षकों को अब तक नवंबर माह का भुगतान नहीं हो पाया है. वहीं […]
परबत्ता. प्रखंड के प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों को अगले एक सप्ताह के अंदर वेतन उनके खातों पर भेज दिया जायेगा. प्रखंड के मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों का दिसंबर माह का वेतन भी भेज दिया गया है. हालांकि प्रखंड शिक्षकों को अब तक नवंबर माह का भुगतान नहीं हो पाया है. वहीं पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों में नियोजित पंचायत शिक्षकों का दो माह का वेतन भी भेज दिया गया है. इसके साथ ही नियोजन वर्ष 2012 के नियोजित शिक्षकों को भी पहली बार वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि विवादित शिक्षकों को वेतन अभी नहीं दिया जा रहा है. इसमें बिना रोस्टर बिंदु के बहाल तथा गलत रोस्टर बिंदु पर बाल शिक्षक शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










