मानसी बाजार मे दो दुकान में चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 10:03 PM
मानसी. रेल थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप शनिवार की रात चोरों ने दो दुकान में छज्जा तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर ने पीयूष स्पोर्टस् दुकान तथा पास के एक जूता चप्पल की दुकान के छज्जे को तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. दुकानदार रोशन गुप्ता ने […]
मानसी. रेल थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के समीप शनिवार की रात चोरों ने दो दुकान में छज्जा तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर ने पीयूष स्पोर्टस् दुकान तथा पास के एक जूता चप्पल की दुकान के छज्जे को तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. दुकानदार रोशन गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह जब दुकान खोला गया तो रैक पर से टी-शर्ट व जर्सी गायब थी. वहीं गल्ले से मोबाइल भी गायब थी. जब दुकान के पीछे देखा तो छज्जा टूटा हुआ था. भागने के क्रम मंे चोर टेबल पर कुरसी रख कर उसी छज्जे के रास्ते से बाहर निकला. वहीं जब बगल के जूता चप्पल की दुकान भी खुली तो उसका भी उपरी ठाट उखड़ा हुआ था. चोरी की घटना की सूचना स्थानीय थाना व रेल थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










