दिनदहाड़े लुटेरों ने हथियार दिखा कर मोटरसाइकिल लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 11:03 PM
बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा माली एनएच 107 पर तीनडोभा बहियार के समीप नकाबपोश तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े हथियार का भय दिखा कर एक युवक की मोटरसाइकिल लूट ली. घटना रविवार की सुबह आठ बजे घटित हुई. जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के काशनगर बाजार निवासी कमलेश्वरी भगत का पुत्र संजय कुमार अपनी मोटरसाइकिल से […]
बेलदौर. थाना क्षेत्र के पिरनगरा माली एनएच 107 पर तीनडोभा बहियार के समीप नकाबपोश तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े हथियार का भय दिखा कर एक युवक की मोटरसाइकिल लूट ली. घटना रविवार की सुबह आठ बजे घटित हुई. जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के काशनगर बाजार निवासी कमलेश्वरी भगत का पुत्र संजय कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बेगूसराय जा रहे थे. इसी दौरान पहले से ही पीछा कर रहे तीन लुटेरों ने मोटरसाइकिल रोक कर सवार युवक को अपने कब्जे मंे ले लिया व हथियार का भय दिखा कर नगदी 300 रुपया, एक मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट कर माली की ओर भाग गये. पीडि़त युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार, एसआइ संजय सिंह, एसआइ तारकेश्वर राम ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. पीडि़त व ग्रामीणों से मिली लोकेशन पर पुलिस माली समेत काशनगर के संदिग्ध ठिकानों पर दिन भर छापामारी करती रही लेकिन कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त के बयान पर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है. घटना मंे संलिप्त लुटेरों को चिह्नित करने के लिए काशनगर ओपी व सोनवर्षा थाना से आवश्यक जानकारी ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










