17 व 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 10 Jun 2026 7:17 PM

विज्ञापन

प्रचार वाहन गांव-गांव जन कल्याण शिविर संबंधित जानकारी देंगे. ताकि 17 व 18 जून को अधिक से अधिक संख्या में लाभुकों को लाभ मिल सकें. डीएम ने बताया कि सभी प्रखंडों में 17 व 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

खगड़िया. समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ने प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में डीएम ने आगामी 17 वं 18 जून को सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर की जानकारी दी. इसके बाद डीएम नवीन कुमार व एसपी राकेश कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रचार वाहन गांव-गांव जन कल्याण शिविर संबंधित जानकारी देंगे. ताकि 17 व 18 जून को अधिक से अधिक संख्या में लाभुकों को लाभ मिल सकें. डीएम ने बताया कि सभी प्रखंडों में 17 व 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा.

शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें

शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. डीएम ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, केवाईसी, शिकायत निवारण एवं लाभ वितरण जैसी सेवाओं का लाभ उठाएं. शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह योजनाएं, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की जनोपयोगी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जायेगी. डीएम ने कहा कि शिविर में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं संबंधित योजनाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं, ताकि उनके आवेदनों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके. जिला प्रशासन ने इस जनहितकारी पहल में सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन