ग्रामसभा में हुआ योजनाओं का चयन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 11:03 PM

विज्ञापन

मानसी. हमारी गांव हमारी योजना के तहत प्रखंड के अमनी पंचायत भवन में मुखिया प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न वार्ड से चयन की गयी योजनाओं में 120 योजना का चयन किया गया. श्री सिंह ने कहा अगले वित्तीय वर्ष 15-16 के लिए प्राथमिकता के आधार पर 20 योजना […]

विज्ञापन

मानसी. हमारी गांव हमारी योजना के तहत प्रखंड के अमनी पंचायत भवन में मुखिया प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न वार्ड से चयन की गयी योजनाओं में 120 योजना का चयन किया गया. श्री सिंह ने कहा अगले वित्तीय वर्ष 15-16 के लिए प्राथमिकता के आधार पर 20 योजना का चयन किया गया. वही 11 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया. श्री सिंह ने कहा कि पंचायत को निर्मल ग्राम बनाने के लिए सभी वार्ड मंे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही खुले में शौच करने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगायी गयी है. श्री सिंह ने कहा भीषण शीतलहर को लेकर प्रत्येक वार्ड में जनसहयोग से अलाव जलाने का प्रस्ताव पारित किया गया. मौके पर पंचायत सचिव परमानंद सिंह, उपमुखिया सुनील चौधरी, सरपंच रामप्रवेश यादव, रोजगार सेवक श्रवण कुमार, आवास सहायक सुरेंद्र राम, विकास मित्र किशोर सदा, वार्ड सदस्य अनीता देवी, सुनीता देवी, उदय सदा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन