तीन पीडि़त महिलाओं को थाने लेकर पहुची राष्ट्रीय महिला बिग्रेड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 10:03 PM
बेलदौर. पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर गुरुवार को महिला बिग्रेड के प्रतिनिधि थाना पहुंची व पुलिस को मामले से अवगत कराया. जानकारी के अनुसार थाना पहुंची तीन पीडि़त महिलाओं में ठठ्ठा बासा की पीडि़ता ने बताया कि बीते 20 दिसंबर को उसके चचेरे भाई दाहु सिंह ने पहले अपने घर पर बुलाया इसका […]
बेलदौर. पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर गुरुवार को महिला बिग्रेड के प्रतिनिधि थाना पहुंची व पुलिस को मामले से अवगत कराया. जानकारी के अनुसार थाना पहुंची तीन पीडि़त महिलाओं में ठठ्ठा बासा की पीडि़ता ने बताया कि बीते 20 दिसंबर को उसके चचेरे भाई दाहु सिंह ने पहले अपने घर पर बुलाया इसका विरोध करने पर मारपीट की. इसमें पीडि़ता का दाहिना हाथ जख्मी हो गया. दूसरी पीडि़ता नारदपुर गांव की अनिता देवी ने बताया कि उसका भांजा पिंकू सादा, नन्हकू सादा व बिमला देवी ने बीते 23 दिसंबर को उसके साथ मारपीट की. तीसरी पीडि़ता डुमरी गांव निवासी अंजु देवी ने बताया कि गांव के ही दिलो चौधरी ने बीते 10 अक्तूबर को मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडि़ता को थाने लेकर पहुंची महिला बिग्रेड के सचिव नीरा कुमारी ने बताया कि महिलाएं अपनी लिखित शिकायत थाने में इसके पूर्व भी कर चुकी है. बावजूद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किये जाने से महिलाओं मंे सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










