बिजली के अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2014 11:01 PM
बेलदौर: प्रखंड मुख्यालय मे बीते एक सप्ताह से बिजली के आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बताया जाता है कि सूर्य अस्त होते ही बिजली गुल है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब प्रखंड के पिरनगरा, बेला नोवाद, पनसलवा आदि गांवों में बिजली होती है. उस समय बेलदौर पंचायत में बिजली […]
बेलदौर: प्रखंड मुख्यालय मे बीते एक सप्ताह से बिजली के आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. बताया जाता है कि सूर्य अस्त होते ही बिजली गुल है.
उपभोक्ताओं ने बताया कि जब प्रखंड के पिरनगरा, बेला नोवाद, पनसलवा आदि गांवों में बिजली होती है. उस समय बेलदौर पंचायत में बिजली गुल रहती है. संबंधित जेई के कहने पर जीरो माइल चोक या थाना चौक के ट्रांसफार्मर के समीप प्रतिनियुक्त कर्मी बिजली काट देते हैं. इस कारण ऐसी स्थिति बन जाती है. लोगों ने इस मामले में कार्यपालक अभियंता से इस मामले में हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










