युवा शक्ति ने मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 9 में कैप्सन : केक काट कर जन्म दिन मनाते युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष खगडि़या. स्थानीय बलुआही ठाकुरबाड़ी में युवा शक्ति ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का 48 वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, जिलाध्यक्ष चंदन […]

विज्ञापन

फोटो है 9 में कैप्सन : केक काट कर जन्म दिन मनाते युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष खगडि़या. स्थानीय बलुआही ठाकुरबाड़ी में युवा शक्ति ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का 48 वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, नगर पार्षद शिवराज यादव समेत सैकड़ों युवा शक्ति कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर युवाशक्ति के जिलाध्यक्ष ने केक काटा तथा दर्जनों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर यह संदेश दिया जाता है कि पप्पू गरीब, मजदूर, किसान, छात्र व युवाओं के हितैषी हैं. प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि पप्पू यादव गरीबों की आवाज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन