राशि वितरण के लिए रद्द हुई छुट्टियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में 25 दिसंबर से पोशाक तथा छात्रवृत्ति के वितरण तिथि निर्धारित की गयी है. लेकिन 23 तक इस मद की राशि को विद्यालय के खाते में नहीं आ पायी है. इसके अलावा 25 दिसंबर के बाद सभी छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में 25 दिसंबर से पोशाक तथा छात्रवृत्ति के वितरण तिथि निर्धारित की गयी है. लेकिन 23 तक इस मद की राशि को विद्यालय के खाते में नहीं आ पायी है. इसके अलावा 25 दिसंबर के बाद सभी छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इन छुट्टियों के बदले में कब छुट्टियां दी जायेगी. राशि वितरण के दौरान क्रिसमस तथा रविवार की छुट्टियां भी रद्द कर दी गयी है. इसके अलावा संकुल मध्य विद्यालय मड़ैया के अंतर्गत सभी विद्यालयों में राशि का वितरण शुक्रवार को रखा गया है. जबकि उक्त संकुल में मध्य मकतब इस्लामपुर स्थित है तथा शेष सभी विद्यालयों में भी काफी संख्या में अल्पसंख्यक छात्र छात्राएं तथा शिक्षक है. शुक्रवार होने के कारण इसमें परेशानी हो सकती है. बहरहाल शिक्षा विभाग इसकी सफलता के लिए दिन रात एक किये हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन