मानसी सीओ पर लटकी विभागीय कार्रवाई की तलबार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 11:02 PM
डीएम प्रधान सचिव से कर चुके हैं सीओ की शिकायतएडीएम ने भी की थी सीओ के विरुद्ध रिपोर्टखगडि़या. मानसी सीओ के विरुद्ध कार्रवाई तय मानी जा रही है. विभागीय कार्य में लापरवाही उच्च पदाधिकारी के निर्देश को अवहेलना तथा इन दिनों चल रहे विभिन्न योजनाओं में रुचि नहीं दिखाने के आरोप में राज्य स्तर से […]
डीएम प्रधान सचिव से कर चुके हैं सीओ की शिकायतएडीएम ने भी की थी सीओ के विरुद्ध रिपोर्टखगडि़या. मानसी सीओ के विरुद्ध कार्रवाई तय मानी जा रही है. विभागीय कार्य में लापरवाही उच्च पदाधिकारी के निर्देश को अवहेलना तथा इन दिनों चल रहे विभिन्न योजनाओं में रुचि नहीं दिखाने के आरोप में राज्य स्तर से मानसी सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है. आधिकारिक सूत्र के मुताबिक सीओ को निलंबित करने तथा इनकी सेवा अपने विभाग में वापस करने का अनुरोध डीएम राजीव रोशन से किया जा चुका है. 19 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस के दौरान डीएम राजीव रोशन ने भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी से मानसी सीओ की शिकायत की थी. डीएम ने विभागीय कार्य में रुचि नहीं दिखाने सहित कई बिंदुओं पर प्रधान सचिव से शिकायत की थी. -एडीएम ने की थी रिपोर्टमानसी सीओ के विरुद्ध अपर समाहर्ता एमएच रहमान ने भी डीएम को रिपोर्ट भेजी थी. एडीएम ने अपने रिपोर्ट में कहा था कि मानसी सीओ, महादलित के प्रति संवेदनशील नहीं है. इन दिनों चल रहे ऑपरेशन भूमि दखल अभियान बसेरा तथा दाखिल खारिज कैंप के प्रति सीओ रुचि नहीं दिखा रहे हैं. एडीएम ने अपने रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया था कि लिखित तथा मौखिक निर्देश का मानसी सीओ के द्वारा ससमय निष्पादन नहीं किया जाता है. जिससे विभागीय कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










