क्लिनिक में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2014 9:34 AM

विज्ञापन

खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के मील रोड स्थित महिला चिकित्सक डॉ आरएस जैन के क्लिनिक में रविवार को प्रसव के बाद हुई एक महिला की मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया. हंगामा के दौरान क्लिनिक के समीप लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इसी दौरान कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ करने का प्रयास […]

विज्ञापन
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के मील रोड स्थित महिला चिकित्सक डॉ आरएस जैन के क्लिनिक में रविवार को प्रसव के बाद हुई एक महिला की मौत पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया. हंगामा के दौरान क्लिनिक के समीप लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
इसी दौरान कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ करने का प्रयास किया. पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. हंगामा लगभग तीन घंटे तक होता रहा. इस दौरान मारपीट भी हुई. अंत में चिकित्सक के समर्थक को घटना स्थल से भागना पड़ा. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव निवासी अमित यादव की पत्नी पूजा कुमारी को सुरक्षित प्रसव के लिए डॉक्टर आरएस जैन के क्लिनिक में भरती कराया गया. प्रसव के बाद महिला की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया.
मृतका पूजा के पिता दाननगर निवासी चंद्र देव यादव ने बताया कि डॉ जैन ने सुरक्षित प्रसव के लिए 12 हजार रुपये लिया था. चिकित्सक ने बताया कि सुरक्षित प्रसव के लिए ऑपरेशन करना आवश्यक है. ऑपरेशन के पश्चात एक बालक का जन्म भी हुआ. इसके एक घंटे के बाद पूजा की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन