उत्प्रेरण केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर वितरित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 10:02 PM
फोटो है 17 में कैप्सन : स्वेटर का वितरण करते एसडीओ गोगरी. प्रखंड के मध्य विद्यालय श्री शिरनियां में संचालित उत्प्रेरण केंद्र के बच्चों के बीच रविवार को स्वेटर व टोपी का वितरण एसडीओ संतोष कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार झा द्वारा किया गया. इस अवसर पर बीइओ हरेंद्र रजक, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश […]
फोटो है 17 में कैप्सन : स्वेटर का वितरण करते एसडीओ गोगरी. प्रखंड के मध्य विद्यालय श्री शिरनियां में संचालित उत्प्रेरण केंद्र के बच्चों के बीच रविवार को स्वेटर व टोपी का वितरण एसडीओ संतोष कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार झा द्वारा किया गया. इस अवसर पर बीइओ हरेंद्र रजक, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश खेतान भी उपस्थित थे. मौके पर 40 बच्चों को स्वेटर व टोपी दी गई. इस अवसर पर एसडीओ ने कहा उत्प्रेरण केंद्र सरकारी स्तर पर पिछड़े व शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए चलाया जा रहा है. इसका सफल संचालन व बच्चों की देखरेख करना हर नागरिक का कर्तव्य है, और गरीब बच्चों के बीच इस तरह इस भीषण ठंड में स्वेटर प्रदान करना एक अति मानवीय कार्य है. इसकी सराहना होनी चाहिए. वहीं एसडीओ ने कहा सरकारी व विभागीय स्तर पर भी बच्चों को गर्म कपड़े मिले इसे लेकर वे विभाग के वरीय अधिकारी से बात करेंगे. मौके पर डॉ मुरारी पोद्दार ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ बच्चों को कई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी. मौके पर शिक्षक व कर्मी को ठंड में बच्चों की देख भाल व ठंड से बचाने का उपाय भी बताया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










