अलग अलग मामले के दो आरोपी भेजे गये जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मामले के गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी पुष्टि कर प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाजार परिसर स्थित डाकघर के समीप हुई चाकूबाजी घटना में गिरफ्तार हमलावर दिघौन निवासी खुसरो उर्फ खुशीलाल सादा व एक अन्य मामले […]

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मामले के गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी पुष्टि कर प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाजार परिसर स्थित डाकघर के समीप हुई चाकूबाजी घटना में गिरफ्तार हमलावर दिघौन निवासी खुसरो उर्फ खुशीलाल सादा व एक अन्य मामले के नामजद अभियुक्त बलेठा पंचायत के नारदपुर निवासी किशोर कुमार सिंह पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि चाकूबाजी घटना में नामजद बनाये गये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन