क्रिसमस डे के अवसर पर 20-20 मैच का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर एक दिवसीय 20-20 क्रिकेट मैच नगर पंचायत वार्ड पार्षद बनाम नगर परिषद कर्मी के बीच खेला जायेगा. वार्ड पार्षद जावेद अली ने बताया कि मैच को लेकर दोनों टीमें अभ्यास करने के लिए जेएनकेटी स्टेडियम पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैच 20 ओवर का खेला […]

विज्ञापन

खगडि़या. 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर एक दिवसीय 20-20 क्रिकेट मैच नगर पंचायत वार्ड पार्षद बनाम नगर परिषद कर्मी के बीच खेला जायेगा. वार्ड पार्षद जावेद अली ने बताया कि मैच को लेकर दोनों टीमें अभ्यास करने के लिए जेएनकेटी स्टेडियम पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैच 20 ओवर का खेला जायेगा. नप वार्ड पार्षद टीम के कप्तान सभापति मनोहर कुमार यादव व उप कप्तान उप सभापति राज कुमार फोगला होंगे. जबकि नगर परिषद कर्मी टीम के कप्तान कार्यपालक पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद व उपकप्तान सिटी मैनेजर रविश चंद्र होंगे. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान सभी खिलाड़ी ड्रेस कोड में आयेंगे. जबकि खेल प्रेमी इस मैच का आनंद ले सकेंगे. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन