यूरिया के कालाबाजारी को लेकर प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 4 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते सीपीआइएम के कार्यकर्ता खगडि़या. यूरिया के कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को सीपीआइएम की लोकल कमेटी के द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया गया. सबसे पहले भाकपा के जिला कार्यालय से जुलूस निकल कर नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. जुलूस का नेतृत्व जिला मंत्री डांगे […]

विज्ञापन

फोटो है 4 मेंकैप्सन- प्रदर्शन करते सीपीआइएम के कार्यकर्ता खगडि़या. यूरिया के कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को सीपीआइएम की लोकल कमेटी के द्वारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया गया. सबसे पहले भाकपा के जिला कार्यालय से जुलूस निकल कर नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. जुलूस का नेतृत्व जिला मंत्री डांगे प्रसाद सिंह, जिला सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, जगदीश चंद्र बसु, उपेंद्र महतो, लोकल कमेटी के सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने किया. जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता आनंदी प्रसाद सिंह ने की. सभा को पार्टी के जिला मंत्री डांगे प्रसाद सिंह, मिथिलेश केशरी, केदार नारायण आजाद, अशोक पासवान, मुकेश कुमार, विद्यानंद राय, मंजित कुमार, राम विलास वर्मा, जलपरी देवी आदि ने संबोधित किया. मंत्री सुरेंद्र प्रसाद ने यूरिया उर्वरक की कालाबाजारी को रोकने, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने, रानी सकरपुरा में इंदिरा आवास योजना में हो रही धांधली रोकने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन