एकनियां में बच्चों के बीच राशि वितरित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 11:02 PM
फोटो है 10 मेंकैप्सन- राशि वितरित करते संघ के अध्यक्षखगडि़या. मध्य विद्यालय एकनियां दियारा में शुक्रवार को अराजपत्रित शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृति राशि का वितरण किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर शर्मा ने उपस्थित बच्चों को राशि से किताब व पठन पाठन की सामग्री खरीदने की […]
फोटो है 10 मेंकैप्सन- राशि वितरित करते संघ के अध्यक्षखगडि़या. मध्य विद्यालय एकनियां दियारा में शुक्रवार को अराजपत्रित शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृति राशि का वितरण किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर शर्मा ने उपस्थित बच्चों को राशि से किताब व पठन पाठन की सामग्री खरीदने की सलाह दी. प्रधानाध्यापक ने बताया कि मध्य विद्यालय एकनियां में अत्यंत पिछड़े वर्ग के वर्ग एक से अष्ठम वर्ग तक के 45 छात्रों के बीच छात्रवृत्ति की राशि वितरित की गयी है. मौके पर शिक्षा समिति के सचिव रेखा देवी, वरीय शिक्षक रमेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार मंडल, चंद्रभूषण चौधरी, रीता कुमारी, कुमारी मिनाक्षी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के राशि के महत्व की जानकारी दी. शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति की राशि का वितरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










