भगवान भरोसे चलते हैं विद्यालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 11:02 PM

विज्ञापन

विद्यालय में शिक्षकों की कमीपसराहा. परबत्ता प्रखंड के बंदेहरा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पूर्वी बंदेहरा में छात्रों की पठन पाठन भगवान भरोसे चलता है. बताया जाता है कि इस विद्यालय में तीन सौ के लगभग छात्र नामांकित हैं. विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति अच्छी होती है लेकिन शिक्षा विभाग के लचर व्यवस्था के कारण इस […]

विज्ञापन

विद्यालय में शिक्षकों की कमीपसराहा. परबत्ता प्रखंड के बंदेहरा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पूर्वी बंदेहरा में छात्रों की पठन पाठन भगवान भरोसे चलता है. बताया जाता है कि इस विद्यालय में तीन सौ के लगभग छात्र नामांकित हैं. विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति अच्छी होती है लेकिन शिक्षा विभाग के लचर व्यवस्था के कारण इस विद्यालय में प्रधान सहित मात्र एक शिक्षक को विभाग द्वारा पदस्थापित किया गया है. जिससे शिक्षकों को पढ़ाने में काफी कठिनाई होती है. वहीं विद्यालय प्रधान महेश्वर लाल सुमन ने बताया कि विद्यालय में तीन सौ के लगभग छात्र नामांकित हो विद्यालय में प्रत्येक दिन उपस्थित होते हैं. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इस विद्यालय में मात्र दो शिक्षक ही है. वहीं उन्होंने बताया कि विद्यालय में बेंच डेस्क भी उपलब्ध है. लेकिन विद्यालय शिक्षक की कमी से जूझ रहा है. वहीं विद्यालय प्रधान ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया. लेकिन निराशा ही हाथ लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन