अवैध विद्युत उपयोग के खिलाफ छापेमारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत बिशौनी गांव में शुक्रवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों ने अवैध रूप से टोका लगा कर बिजली उपयोग करने वालों के विरुद्ध छापेमारी किया. बिशौनी गांव में ऐसे चार अवैध कनेक्शन धारियों को टोका खोला गया. वहीं गलत ढंग से विद्युत का उपभोग कर रहे […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के लगार पंचायत अंतर्गत बिशौनी गांव में शुक्रवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों ने अवैध रूप से टोका लगा कर बिजली उपयोग करने वालों के विरुद्ध छापेमारी किया. बिशौनी गांव में ऐसे चार अवैध कनेक्शन धारियों को टोका खोला गया. वहीं गलत ढंग से विद्युत का उपभोग कर रहे कई उपभोक्ताओं को सर्विस वायर बदलवाने की चेतावनी दी गयी. छापेमारी में विभाग के कनीय अभियंता दिनेश पासवान, मानव बल यदुनंदन सिंह, विपिन शर्मा सहित कई अन्य कर्मियों ने योगदान दिया. मौके पर कई परिवारों की महिलाओं ने पुरुष सदस्य के घर में नहीं हरने का हवाला देकर इसका विरोध जताया. जेई ने बताया कि छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन