एडीएम ने की मानसी सीओ के विरुद्ध डीएम को रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या. महादलित के प्रति संवेदनहीन हैं मानसी सीओ. यह आरोप हम नहीं बल्कि अपर समाहर्ता ने अपने रिपोर्ट में यह बातें कही है. महादलितों के लिए संचालित योजनाओं में रुचि नहीं दिखाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए मानसी सीओ के विरुद्ध एडीएम एमएच रहमान ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है. एडीएम ने उक्त सीओ […]
खगडि़या. महादलित के प्रति संवेदनहीन हैं मानसी सीओ. यह आरोप हम नहीं बल्कि अपर समाहर्ता ने अपने रिपोर्ट में यह बातें कही है. महादलितों के लिए संचालित योजनाओं में रुचि नहीं दिखाने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए मानसी सीओ के विरुद्ध एडीएम एमएच रहमान ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है. एडीएम ने उक्त सीओ के निलंबन की अनुशंसा राज्य स्तर पर करने का भी अनुरोध डीएम से किया है. विभागीय सूत्र के मुताबिक डीएम को भेजे गये रिपोर्ट में एडीएम ने कहा है कि अभियान बसेरा, ऑपरेशन दखल दहानी , भू कंप्यूटराइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में मानसी सीओ रुचि नहीं लेते हैं. इन्हें(सीओ) बार बार मौखिक तथा लिखित निर्देश दिये जाते हैं. फिर इनके कार्य में सुधार नहीं आया है. इनके द्वारा राजस्व कार्य नहीं किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










