कैश काउंटर नहीं ,छात्राओं को परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या. जिले के एक मात्र महिला महाविद्यालय में कैश काउंटर के नहीं रहने से छात्राओं को वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मिला जानकारी के अनुसार छात्राओं के अभिभावकों को भी इस परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिव विलास राय ने बताया कि महाविद्यालय में शौचालय, […]
खगडि़या. जिले के एक मात्र महिला महाविद्यालय में कैश काउंटर के नहीं रहने से छात्राओं को वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मिला जानकारी के अनुसार छात्राओं के अभिभावकों को भी इस परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शिव विलास राय ने बताया कि महाविद्यालय में शौचालय, स्टाफ रूम, छात्राओं के लिए कॉमन रूम, परीक्षा भवन एवं सभागार के अलावा प्ले ग्राउंड निर्माण के लिए विश्वविद्यालय से अनुरोध किया गया है. विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय विकास के लिए जूनियर इंजीनियर को प्रतिनियुक्त किया गया. प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दिया गया है. विश्वविद्यालय से प्राक्कलन के अनुसार निर्माण करवाने की अनुमति प्रदान होने के पश्चात निर्माण कार्य जल्द ही आरंभ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










