मनाया गया भिखारी ठाकुर का जन्म दिवस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 12:08 AM

विज्ञापन

खगडि़या. अखिल भारतीय जिला नाई मजदूर संघ द्वारा लक्ष्मी सिनेमा रोड में भिखारी ठाकुर का जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के जिलाध्यक्ष राम बालक ठाकुर व महामंत्री उमेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाध्यक्ष राम बालक ठाकुर ने भिखारी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भोजपुरी के शेक्सपियर […]

विज्ञापन

खगडि़या. अखिल भारतीय जिला नाई मजदूर संघ द्वारा लक्ष्मी सिनेमा रोड में भिखारी ठाकुर का जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के जिलाध्यक्ष राम बालक ठाकुर व महामंत्री उमेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाध्यक्ष राम बालक ठाकुर ने भिखारी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर आज स्मृतियों में जिंदा हैं. उमेश कुमार ठाकुर जिला महामंत्री ने कहा कि आज हमलोग जिस भिखारी ठाकुर का जन्मोत्सव मना रहे हैं वे भोजपुरी दुनिया के शेक्सपियर थे. कार्यक्रम में पांडव कुमार, सूचना मंत्री बलराम ठाकुर, गणपत ठाकुर, रामविलास ठाकुर, उमेश ठाकुर, श्रवण ठाकुर, शंकर ठाकुर, राजेश, पवन, अंजनि समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन