बच्चों की याद में शोकसभा का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 11:02 PM
खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में गुरुवार को 16 दिसंबर को पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल के मासूम बच्चों की आतंकवादियों द्वारा नृशंस हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. प्राचार्य डॉ आमोद कुमार द्वारा चेतना सत्र में बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए इस घटना से अवगत कराया और कहा कि मासूमों […]
खगडि़या. स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय में गुरुवार को 16 दिसंबर को पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल के मासूम बच्चों की आतंकवादियों द्वारा नृशंस हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. प्राचार्य डॉ आमोद कुमार द्वारा चेतना सत्र में बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए इस घटना से अवगत कराया और कहा कि मासूमों को निशाना बनाना कायरों का काम है. हमें आतंकवादियों के मंसूबों को समझ कर सतर्क रहना है और मासूम बच्चों को सुरक्षित रखने के पहलुओं पर भी सोचना है. मृत बच्चों व अन्य लोगों की आत्मा की शांति हेतु समवेत रूप में दो मिनट का मौन रखा गया. चेतना सत्र में सम्मिलित सभी 51 बच्चे व विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे. इस अवसर पर प्रभाष चंद्र सिंह, रंजीव कुमार राय, महताब हसन, अर्चना कुमारी, महेश कुमार, प्रकाश कुमार अजय कुमार, आनंदी प्रसाद, किरण कुमारी उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर बापू मध्य विद्यालय बलूवाही में पेशावर में आतंकी हमले में मारे गये बच्चों की आत्मा की शांति के लिए एक शोकसभा का आयोजन किया गया . शोकसभा में प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्रा ने तालिबानी आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकी अब इतने घृणित कार्य करने लगे हैं कि छोटे मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका क्रमश: मनोज कुमार, चंदन कुमार, प्रभा यादव, सिकंदर सिंह, दीपा राय कर्ण प्रिया, स्वर्ण रेखा आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










