आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कर दी पिटाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

फोटो है 10 में कैप्सन : बच्चे को महिलाओं के गिरफ्त से निकालती पुलिस खगडि़या. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना में पुलिस को भी काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वहां पहुंचे पुलिस को भी नहीं बख्शा. हालांकि पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए बगैर आपा […]

विज्ञापन

फोटो है 10 में कैप्सन : बच्चे को महिलाओं के गिरफ्त से निकालती पुलिस खगडि़या. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना में पुलिस को भी काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वहां पहुंचे पुलिस को भी नहीं बख्शा. हालांकि पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए बगैर आपा खोये सभी लोगों के आक्रोश को झेला. सबसे ज्यादा महिलाओं को गुस्सा चित्रगुप्तगनर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के प्रति था. कुछ महिलाओं ने उनके साथ बदसलूकी भी की. हालांकि पूरे घटना क्रम के दौरान उन्होंने संयम से काम लिया. जबकि कई सिपाहियों को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. जेएसआइ जेपी सिंह भी अहम भूमिका रही. उन्होंने लोगों को नियंत्रित करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इसके बाद वाहन में सवार परिवार को वहां से निकाला गया. कई बार तो महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर हाथ तक चला दिया, लेकिन पुलिस सब कुछ झेल कर एक बड़ी घटना को टालने में कामयाब रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन