चौकीदार का रुपया लूटकर भाग रहे कटिहार के दो लुटेरा गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

खगडि़या. चौकीदार का रुपया लूट कर भाग रहे कटिहार के दो लुटेरों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार अलौली थाना क्षेत्र के सिमराहा पंचायत के मुजौना गांव निवासी चौकीदार रामविलास यादव एसबीआइ बाजार शाखा से राशि की निकासी कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों लुटेरे उनके […]

विज्ञापन

खगडि़या. चौकीदार का रुपया लूट कर भाग रहे कटिहार के दो लुटेरों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार अलौली थाना क्षेत्र के सिमराहा पंचायत के मुजौना गांव निवासी चौकीदार रामविलास यादव एसबीआइ बाजार शाखा से राशि की निकासी कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों लुटेरे उनके पीछे पड़ गये. रास्ते में उनलोगों ने चौकीदार के शरीर पर मुंह से सत्तू उगल दिया. इसके बाद चौकीदार से कहा कि बाबा आपके पीठ पर किसी ने लैट्रीन कर दिया है. चौकीदार जैसे ही देखने के लिए पीछे मुड़े, दोनों लुटेरे उनका झोला छीन कर भागने लगे. इसके बाद चौकीदार ने हंगामा करना शुरू कर दिया. राहगीरों द्वारा शोर मचाये जाने के बाद पहुंची टाइगर मोबाइल ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से लूटे गये 46 हजार रुपये भी बरामद किया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अलौली के चौकीदार रामविलास बैंक से रुपया निकासी कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान नगरपालिका रोड के समीप कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी श्याम लाल यादव के पुत्र धर्म यादव तथा किरण यादव के पुत्र राहुल कुमार ने उक्त चौकीदार की पीठ पर सत्तू का घोल फेंक दिया. चौकीदार जैसे ही पीछे पलटा दोनों युवक रुपया छिन कर भाग गये. गश्ती कर रहे टाइगर मोबाइल शिव कुमार, राज कुमार, मिथुन कुमार, प्रेमनाथ चौधरी ने लुटेरों को गिरफ्तार किया. बताया गया कि पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन