निजी न्यास की जमीन बेचने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 12:03 AM

विज्ञापन

गोगरी. जमालपुर व्यवसायी व नरसिंह दास भूदर मल दातव्य औषधालय धर्मशाला के फरीक सदस्य प्रकाश खेतान ने राजेश खेतान पर धर्मशाला की जमीन को अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया है. इसकी पुष्टि प्रकाश खेतान द्वारा सूचना अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना व समाहरणालय द्वारा दी गयी जानकारी से भी होती है. इसमें […]

विज्ञापन

गोगरी. जमालपुर व्यवसायी व नरसिंह दास भूदर मल दातव्य औषधालय धर्मशाला के फरीक सदस्य प्रकाश खेतान ने राजेश खेतान पर धर्मशाला की जमीन को अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया है. इसकी पुष्टि प्रकाश खेतान द्वारा सूचना अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना व समाहरणालय द्वारा दी गयी जानकारी से भी होती है. इसमें इनके द्वारा बिक्री की गयी जमीन की जमाबंदी नहीं होने की जानकारी दी गयी. इस बाबत स्थानीय वार्ड नंबर 13 निवासी सह जदयू के जिला महासचिव अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि यह गलत है. चाहे गलत करनेवाला कोई भी हो उनकी जांच होनी चाहिए. इस संबंध में जदयू के प्रदेश महासचिव राजेश खेतान ने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है. वे मामले को देखने के बाद ही कुछ बता सकते हैं. कुछ लोग उनकी राजनीतिक छवि को बिगड़ने की कोशिश करते रहते हैं. वे किसी भी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन