शिक्षा के विकास के लिए जारी रहेगा प्रयास : डॉ विद्यानंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या : शिक्षा के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं. छात्रों को उचित शिक्षा दिलाने के लिए माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति जिला परिषद द्वारा किया गया. शिक्षकों के नियुक्ति के बाद अब भवन की आवश्यकता महसूस होने लगी. उक्त बातें राबड़ी नगर जंगली टोला में डॉ भीम राव आंबेडकर ठाकुर प्रसाद माध्यमिक स्कूल के भवन […]
खगडि़या : शिक्षा के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं. छात्रों को उचित शिक्षा दिलाने के लिए माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति जिला परिषद द्वारा किया गया. शिक्षकों के नियुक्ति के बाद अब भवन की आवश्यकता महसूस होने लगी. उक्त बातें राबड़ी नगर जंगली टोला में डॉ भीम राव आंबेडकर ठाकुर प्रसाद माध्यमिक स्कूल के भवन के शिलान्यास के दौरान डॉ विद्यानंद दास ने कही.
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण होने के बाद आस पास के गांव के बच्चों को अन्य गांव जाने की परेशानी दूर होगी. शिक्षा में गुणात्मक सुधार भी होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है. ग्रामीणों की मांग को जल्द ही पूरी की जायेगी. इधर ग्रामीणों ने जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिप सदस्य से प्राथमिक स्कूल को मध्य विद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की.
मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विष्णुदेव प्रसाद, एचएम श्रीराम प्रसाद, वकील राम, बालेश्वर साह, डॉ राजा राम चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










