खगडि़या को विकास के लिए मिले सौ करोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM
खगडि़या : कुशवाहा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये नगर व आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने खगडि़या को विकास के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनका खगडि़या से पुराना जुड़ाव है और वे इसे कभी नहीं भूल सकते हैं. उन्होंने कहा कि खगडि़या का शहरी […]
खगडि़या : कुशवाहा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये नगर व आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने खगडि़या को विकास के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनका खगडि़या से पुराना जुड़ाव है और वे इसे कभी नहीं भूल सकते हैं. उन्होंने कहा कि खगडि़या का शहरी क्षेत्र चकाचक हो. इसके लिए वे दिन-रात सोचते रहते हैं. इस सौ करोड़ रुपये से शहरी क्षेत्र की सूरत ही बदल जायेगी. वहीं उन्होंने कहा कि वे 25 लाख रुपये माड़र के शहीद प्रभु नारायण पार्क को भी विकास के लिए देंगे. उन्होंने कहा कि गोगरी नगर पंचायत को भी विकास के लिए नयी-नयी सौगात दी जायेगी. उन्होंने कहा कि खगडि़या के विकास के लिए वे कृत संकल्पित हैं. किसी भी प्रकार से वे इससे समझौता करने के लिए तैयार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










