गैर सब्सिडी फॉर्म के लिए असमंजस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के एलपीजी उपभोक्ताओं में इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल है. सरकार द्वारा जनवरी 2015 से गैस की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में भेजने की घोषणा के बाद लोग फॉर्म जमा करने को लेकर परेशान हैं. लेकिन परबत्ता बाजार स्थित गैस एजेंसी तिरूपति ग्रामीण गैस वितरक द्वारा इस संदर्भ में अब तक फॉर्म […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के एलपीजी उपभोक्ताओं में इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल है. सरकार द्वारा जनवरी 2015 से गैस की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में भेजने की घोषणा के बाद लोग फॉर्म जमा करने को लेकर परेशान हैं. लेकिन परबत्ता बाजार स्थित गैस एजेंसी तिरूपति ग्रामीण गैस वितरक द्वारा इस संदर्भ में अब तक फॉर्म उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि दिन बीतने के साथ उपभोक्ताओं में इसे लेकर बेचैनी बढ़ रही है. गैस एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि फॉर्म अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है. फॉर्म आते ही उपलब्ध करा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन