स्टॉल आवंटन के लिए अभिलेख की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 10:02 PM
परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की राशि से बने 34 स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता को पत्र भेज कर स्टॉल के नाप, प्राक्कलन समेत अभिलेख की मांग की है, ताकि किराया आदि का निर्धारण किया जा सके. […]
परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की राशि से बने 34 स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता को पत्र भेज कर स्टॉल के नाप, प्राक्कलन समेत अभिलेख की मांग की है, ताकि किराया आदि का निर्धारण किया जा सके. डीडीसी के पत्रांक 1380 दिनांक 27 नवंबर 14 के अनुसार स्टॉल के आवंटन पर विचार तथा निर्णय होना है. इससे पूर्व भी इस बाबत पत्रांक 743 दिनांक 18 मार्च 2011 के द्वारा प्रस्ताव मांगा गया था. दो दशकों से प्रखंड मुख्यालय में 34 स्टॉल आवंटन के अभाव में पड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










